सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने गुरुवार को पदभार संभालने के बाद शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में माथा टेकने के बाद सतना तक एक विशाल रैली निकाली। रैली में करीब आधा सैकड़ा गाड़ियों के काफिला और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। उचेहरा में उन्होंने तलवार से केक भी काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गुरुवार सुबह विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी सहित कार्यकर्ताओं के साथ मां शारदा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सतना के लिए रवाना हुए। मैहर से निकलते ही रैली एक बड़े काफिले में तब्दील हो गई। जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहन और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। पूरे रास्ते कांग्रेस और कुशवाहा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी होती रही।
विधायक ने तलवार से काटा केक
रैली जब उचेहरा पहुंची तो समर्थकों ने अपने नेता के स्वागत में केक मंगवाया। यहां विधायक कुशवाहा ने समर्थकों के आग्रह पर तलवार से केक काटा। केक काटने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से केक खिलाया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रैली का समापन सतना के टाउन हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हुआ, जहां आगामी सियासी रणनीति पर मंथन किया गया।
कौन हैं सिद्धार्थ कुशवाहा?
गौरतलब है कि सिद्धार्थ कुशवाहा सतना विधानसभा सीट से विधायक है। 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में उन्होंने सतना सीट से चार बार के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश सिंह को हराया था। जिसके बाद वह चर्चा में आये थे। हाल ही में उन्हें कांग्रेस का ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी बनाया गया है।

You may also like
Diamond League final: नीरज चोपड़ा नहीं दोहरा पाए 2022 वाला कारनामा, डायमंड लीग के खिताब से 7 मीटर रह गए पीछे
नेटफ्लिक्स पर 'एलिस इन बॉर्डरलैंड' सीजन 3 की रिलीज़ की तारीख और कास्ट की जानकारी
मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया, विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, बसपा में बड़े बदलाव
क्या PM मोदी 75 साल की उम्र में होंगे रिटायर, RSS चीफ मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान
SHODHA: कन्नड़ ZEE5 ओरिजिनल का आधिकारिक ट्रेलर जारी