नई दिल्ली: दो हफ्ते पहले मुंबई में मॉनसून के पहुंचने के बाद आईएमडी से सबसे अधिक सवाल दिल्ली में मॉनसून की एंट्री को लेकर पूछे गए। इन सवालों पर आईएमडी के डीजी डॉ. मत्युंजय महापात्रा ने मुस्कुराते हुए कहा कि मॉनसून के जल्दी आने से दिल्लीवाले परेशान न हों। दिल्ली अभी दूर है, इंतजार करें, जैसे ही आसार बनेंगे, मौसम विभाग उन्हें जानकारी देगा।हालांकि, मॉनसून को लेकर यह साफ कर दिया गया है कि दिल्ली सब डिविजन में इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होगी। दिल्ली सब डिविजन में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली आते हैं। यहां मॉनसून के चार महीनों में सामान्य से 114 प्रतिशत बारिश होगी। सामान्य तौर पर यहां 431 एमएम बारिश होती है। आईएमडी के डीजी ने कहा कि सामान्य तौर पर मॉनसून 29 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है। 2025 में यह कब होगा, अभी कहना मुश्किल है। साथ ही यह भी नहीं बता सकते कि दिल्ली में कितनी बारिश होगी, लेकिन सब डिविजन में 114 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 46 से 87 प्रतिशत तक रहा। आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को आंशिक बादल रहेंगे और गर्जना हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 29 मई को भी आंशिक बादल रहेंगे और बारिश फिर से शुरू हो सकती है, जो हल्की रहेगी। 30 मई को 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधियां चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री तक रहेगा। 30 और 31 मई को भी हल्की बारिश होगी। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधियां चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री तक रहेगा। 1 जून को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। 2 जून को एक बार फिर हल्की बारिश आ सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री रहेगा। हरियाणा पंजाब में चक्रवाती हवाओं की संभावनास्काईमेट के अनुसार, उत्तर राजस्थान और उसके निकट हरियाणा पंजाब में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से दिल्ली के आसपास एक ट्रफ बनी हुई है। यह स्थिति अगले 3 से 4 दिन बनी रह सकती है। प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 28 मई से दिल्ली का मौसम बदलने के आसार हैं। आंधी-तूफान और बारिश तेज हो सकती है, जो 29 और 30 मई को ज्यादा तेज और मजबूत होने की संभावना है। इसके बाद प्री-मॉनसून गतिविधियों में 4–5 दिनों का ब्रेक आने की आशंका है।
You may also like
'पीबीकेएस और आरसीबी के बीच क्वालीफायर 1 एक रोमांचक मुकाबला होगा' : उथप्पा
पटना : पीएम मोदी के स्वागत में लगे 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े पोस्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर
छत्तीसगढ़ में नियद नेल्लानार योजना का असर, नक्सली प्रभावित गांव में 76 वर्ष बाद पहुंची सड़क और बिजली
डिनो मोरिया फिर से जांच के घेरे में: मीठी नदी सफाई घोटाले में क्या है मामला?
पवन कल्याण ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा दिलाने की उठाई मांग