औरैया: यूपी के छोटे से जिले औरैया से निकलकर 'बिग बॉस' जैसे शो में धूम मचाने वालीं यूट्यूबर शिवानी कुमारी के यहां कुछ दिन पहले अमेरिकी मेहमान पहुंचे। उनके गांव अरियारी में अमेरिका के इंफ्लूएंसर मारविन आची का जोरदार स्वागत किया गया। आची के साथ अमेरिका से और भी मेहमान आए थे। शिवानी कुमारी ने विदेशी मेहमानों की जमकर आवाभगत की। उनको अपने गांव में घुमाया और बैलगाड़ी की सवारी कराई। इस दौरान शिवानी ने मारविन आची को अपने हाथों से खाना खिलाया। यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर वह ट्रोल होने लगीं। दूसरी ओर, शिवानी का कहना है कि मारविन आची को वह अपने भाई जैसा मानती हैं। बाकी कुछ नहीं है।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिवानी के इस वीडियो पर आपत्ति जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है- 'अपने पड़ोसियों को लाठी से मारने वाली ब्लॉगर शिवानी कुमारी विदेशी मारविन आची को कितने प्यार से छप्पन भोग खिला रही हैं। दस मेल की दाल, सब्जी तीस रोटी और एक किलो सलाद का भोग लगाया जा रहा है। पड़ोसी को लाठियाने का भी वीडियो बनाया था। यहां भोजन का भी ब्लॉग बन गया। डॉलर ही सत्य है, बाकी सब मिथ्या है।'
कुछ समय पहले पड़ोसी से हुआ था झगड़ादरअसल, शिवानी कुमारी सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय रहती हैं। उनके लाखों फालोअर्स हैं। कुछ समय पहले उनका गांव में अपने पड़ोसी से कोई विवाद हो गया था। मारपीट का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसी को लेकर लोग उनको निशाना बना रहे हैं।
अमेरिकी मेहमानों को परोसा देसी खानाआपको बता दें कि अमेरिकी इंफ्लुएंसर मारविन आची के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शिवानी कुमार की उनसे दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई। शिवानी कुमार के निमंत्रण पर वह अपने दोस्तों के साथ औरैया के अरियारी पहुंचे। मेहमानों के खाने के लिए देसी इंतजाम किया गया। मक्के की रोटी, मट्ठे वाले आलू, साग, गुड़ ओर चूल्हे पर बना देसी घी का खाना बड़े चाव से खिलाया गया।
24 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियोशिवानी कुमारी ने मारविन आची का वेलकम करने का वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया है जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। अब तक इस वीडियो को 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि कमेंट बॉक्स में लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। वे मारविन आची और शिवानी के संबंधों को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, शिवानी का कहना है कि वह मारविन आची को अपने भाई जैसा मानती हैं। जैसे एक बहन अपने भाई संग व्यवहार करती है, वैसे ही उन्होंने किया।

You may also like
भूलकर भी इन 5ˈ लोगों के पैर मत छूना ऐसा करने से लगता है पाप बर्बाद हो जाएंगे
क्या होगा अगर रोजानाˈ 14 दिनों तक पिएंगे नींबू पानी? हमसे नहीं वीडियो में डॉक्टर से सुन लीजिए सच
3 हफ्ते तक रोज़ˈ रगड़ता रहा 79 रूपए की 'फेयर एंड हैंडस' गोरा नहीं हुआ तो 'इमामी' पर ठोक दिया ₹15 लाख का जुर्माना
मार्कशीट के बहाने प्रेमीˈ संग भागी बीवी पति ने पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
सांप के बिल सेˈ लेकर तोता तक अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने