Next Story
Newszop

टैरो राशिफल, 20 अगस्त 2025 : आदित्य योग से मेष, कर्क सहित 6 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख, मनचाही इच्छा होगी पूरी, जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल

Send Push
20 अगस्त बुधवार के दिन आदित्य योग का प्रभाव रहने वाला है। दरअसल, इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर रहे हैं जिससे आदित्य योग बना है। ज्योतिष शास्त्र में आदित्य योग को राजयोग के समान फलदायी बताया गया है। आदित्य योग व्यक्ति को मान सम्मान के साथ साथ मनचाही सफलता मिल सकती है। साथ ही निवेश से लाभ भी मिलेगा। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि 20 अगस्त के दिन आदित्य योग से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा। इन राशियों को सफलता के साथ साथ धन लाङ भी मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। विस्तार से पढ़ें 20 अगस्त का टैरो राशिफल...
मेष टैरो राशिफल : अच्छे अवसर मिल सकते हैं image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। क्योंकि, आज आप अपनी रणनीति और मैनेजमेंट से आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। आज आपको धन संपत्ति प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी आप पर काम का थोड़ा दबाव बना सकते हैं।


वृषभ टैरो राशिफल : अच्छा धन लाभ मिल सकता है image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों का पूरा फोकस आज कार्यक्षेत्र को पूरी तरह से व्यवस्थित करने पर रहेगा। आज आपकी बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल्स आपको तरक्की और सम्मान दिला सकती हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों की आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत होगी। आपको सलाह है कि अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें वैसे तो आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है।


मिथुन टैरो राशिफल : दिनों में लाभ मिल सकता है image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मनचाही सफलता न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। आपको सलाह है कि आप अपनी प्रतिभा का उपयोग करते रहें। क्योंकि, आपको आने वाले दिनों में सफलता मिल सकता है। हालांकि, आज निडर होकर निवेश कर सकते हैं। निवेश से आने वाले दिनों में लाभ मिल सकता है।


कर्क टैरो राशिफल : दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। बस आपको सलाह है कि आप सही दिशा में अपने प्रयास करें। कई काम एक साथ पूरे करने पड़ सकते हैं। वहीं, आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन कामकाज के मामले में बहुत ही प्रसन्न रहने वाला है क्योंकि, आपके काम से आज कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर सब ही खुश रहेंगे।


सिंह टैरो राशिफल : मान सम्मान में वृद्धि होगी image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। हालांकि, आज नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपको कोई अच्छा अनुभव मिल सकता है। आज का दिन आपको खूब मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा।


कन्या टैरो राशिफल : धन प्राप्ति हो सकती है image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियां लेकर आने वाला है। आज आप सभी चुनौतियों को अच्छे से पार कर लेंगे। हालांकि, आज आपको अपने अनुभवों से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही परिवार का हर एक सदस्य आज आपको हर मामले में पूरा सपोर्ट करेंगे। उनकी मदद से आपको धन प्राप्ति हो सकती है।


तुला टैरो राशिफल : कामकाज में सफलता मिल सकती हैं image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज घर-परिवार में चल रहे विवाद से आज आपको राहत मिलेगी। आप अपने परिवार में चल रहे सभी विवाद आज अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे। साथ ही आज आपको अपने पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आज चौतरफा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपको कामकाज में सफलता मिल सकती हैं।


वृश्चिक टैरो राशिफल : परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरुर लें image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन बेहद उन्नतिकारक रहेगा। क्योंकि, कला और रचनात्मकता से जुड़े जातकों को खूब मान सम्मान मिलने वाला है। आज लोगों से मिला मान सम्मान आपको नए अवसर मिल सकता है। निवेश से आपको लाभ मिलेगा इसलिए आज थोड़ा सोच विचार करने के बाद ही फैसला लें और अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरुर लें।


धनु टैरो राशिफल : पूरा सहयोग मिलेगा image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि, आज आपको अपने परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, आज आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और मां वैभव लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।


मकर टैरो राशिफल : आपको जल्द ही सफलता मिल सकता है image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के मन में आज कामकाज को लेकर नई विचार आएंगे। यह विचार आपको जल्द ही सफलता दिला सकते हैं। साथ ही आपके कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी शुरु हो सकते हैं। बच्चों से संबंधित कार्यों में जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

Loving Newspoint? Download the app now