Next Story
Newszop

आधे घंटे में आएगा निखार, किचन में पड़ी 1 फ्री की चीज का बस 2 बार करना होगा इस्तेमाल, खिल उठेगा चेहरा!

Send Push
आजकल के समय में निखरी त्वचा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। महिलाएं हो या पुरुष अपने चेहरे की रंगत सुधारने का चस्का सभी को एक बराबर का लगा हुआ है। यही कारण है कि लोग स्किन केयर को लेकर सीरियस हो गए हैं। साथ ही, महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदने में पैसे खर्च भी करते हैं। वैसे बात जब अपनी ही त्वचा का ख्याल रखने की होती है, तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी लोग खरीद लेते हैं। उनका यही मानना होता है कि चलो पैसे खर्च हो रहे हैं, मगर स्किन को फायदा ही हो रहा है।
मगर इंसान को दुख तब होता है, जब पैसे खर्च हो जाएं और त्वचा पर भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा हो। इस स्थिति में इंसान सोचता है कि कहां फंस गए। इससे अच्छा, तो स्किन केयर शुरू ही नहीं किया होता। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो रुक जाइए। स्किन केयर करना अच्छा होता है और जरूरी भी होता है। फर्क बस इतना है कि आपको इसके लिए अंधा पैसा खर्चने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एक नुस्खा बताएंगे, जिससे मुफ्त में त्वचा को फायदा हो सकता है।
घरेलू नुस्खे आएंगे काम image

जी हां, स्किन केयर आप महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खों की मदद से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा क्या बिल्कुल पैसे नहीं खर्चने पड़ेंगे। घरेलू नुस्खों की खास बात यही होती है कि इनके लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आपको बाजार में नहीं, अक्सर किचन तक जाने की जरूरत पड़ती है। आइए अब नुस्खे के बारे में और उससे जुड़ी अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।


इंस्टाग्राम से मिली जानकारी image

आजकल के समय में सोशल मीडिया पर बताई जाने वाली हर चीज पर भरोसा करना आसान नहीं होता है। यही वजह है कि लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता यही कि ये नुस्खा हमारे लिए सही है या नहीं? सच बताएं, तो हम सभी की स्किन अलग होती है। कौन सा नुस्खा किसी की त्वचा पर कैसे काम करेगा इसका पता लगाना मुश्किल है।

वहीं, सेंसिटिव स्किन वालों को बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ ट्राई भी नहीं करना चाहिए। मगर फिर भी आपको बता दें कि इस नुस्खे के बारे में जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर दी है।


नुस्खे में किन चीजों का हुआ इस्तेमाल? image

बता दें कि चेहरे को चमकाने वाले इस फ्री के नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं महज 2 चीजों की जरूरत है। आइए जान लेते हैं कि ये कौन सी 2 चीजें हैं:

  • दही का पानी
  • हल्दी

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं)







कैसे करें इस्तेमाल? image

आपके मन में सवाल आया होगा कि ये दही का पानी आखिर क्या चीज है, तो आपको बता दें कि दही को लंबे समय तक फर्मेंट करने के बाद इसका पानी अलग हो जाता है। आपको दही से इसी पानी को छानकर अलग करना होता है।

अब इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर पीले रंग का पानी बना लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें और दिन में काम से कम 2 बार इसे चेहरे पर स्प्रे करें। इसके बाद आपको आधे घंटे बाद साफ पानी से मुंह धो लेना है। आइए इसके फायदे जान लेते हैं।


निखरी त्वचा के लिए नुस्खे​


कॉम्बिनेशन से होने वाले फायदे image

बता दें कि दही का पानी और हल्दी का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर अलग-अलग इनके लाभों को समझें, तो दही का पानी त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इससे ड्राई स्किन की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाती है। वहीं, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now