लीड्स: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे के पहले ही मुकाबले में शतक ठोक दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले पर उन्होंने मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में शतक लगाया। शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर पंत शतक तक पहुंचे। यह टेस्ट में उनका 7वां शतक है। पंत सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं। वह 134 रनों की पारी खेलकर जोश टंग की गेंद पर आउट हुए।
पंत गिरते-पड़ते शॉट खेले
जब ऋषभ पंत लय में होते हैं तो अजीबोगरीब शॉट खेलते हैं। इस तरह से आउट होने की वजह से कई बार उनकी आलोचना भी हुई है। उन्होंने एक हाथ से शोएब बशीर की गेंद पर छक्का मारा। इसके अलावा कई बार क्रीज में गिरते हुए उन्होंने शॉट खेले। 108वें ओवर में जोश टंग ने उन्हें आउट किया। 178 गेंदों की पारी में भारतीय उपकप्तान ने 12 चौके और 6 छक्के मारे।
सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे
ऋषभ पंत की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था। पंत कप्तानी और बैटिंग दोनों में फेल रहे थे। यही वजह है कि टीम के मालिक संजीव गोयनका पर भी मीम बन रहे हैं।

You may also like
UP Weather Alert: यूपी के इन 45+ जिलों में मचेगा हाहाकार, भारी बारिश से तबाही तय!
राहुल गांधी से देशभक्ति की उम्मीद करना बेमानी है: संजय जायसवाल
पीएम मोदी की ब्रिटेन और मालदीव यात्रा, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सेवा और सशक्तिकरण से बनाई पहचान
कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की : विश्वास सारंग