Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 1 सितंबर 2025 : कारोबार में आएगी तेजी, यात्रा पर जा सकते हैं

Send Push
Gemini Horoscope Today, 1 September 2025 : कल मिथुन राशि वालों के करियर में तेजी आएगी, लेकिन सहकर्मियों से सहयोग न मिलने से मन उदास रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।



आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के जातकों के लिए कारोबार और करियर के लिहाज से कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कल आपके कारोबार में तेजी आने के आसार हैं लेकिन सहकर्मियों की ओर से अपेक्षित सहयोग ने मिलने से आपका मन खिन्न हो सकता है। कल आप कारोबार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए सुखद और लाभकारी होगी। हालांकि इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि वालों के परिवार में आज मौज मस्ती का माहौल रहने वाला है। खासकर बच्चों की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। उनकी उपलब्धि पर आपको भी गर्व होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको भावनात्मक के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।



आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के जातक आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करें। आज आपको चोट लगने की आशंका है।



आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि वाले आज शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

Loving Newspoint? Download the app now