राष्ट्रीय मिति आश्विन 30, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06, रबि-उल्सानी-18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र अगले दिन 05 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 08 बजकर 46 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार स्कन्द षष्ठी व्रत। सूर्योदय का समय 22 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 22 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 44 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2024 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 40 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2024 :राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। इसके अलावा सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 10 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्यरात्रि 1 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक। आज का उपाय : हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें और मंगल स्त्रोत का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
You may also like
इस राशि वाले लोगों को ज्यादा खर्च हो जाएगा, कारन जानकर आप चौक जाओगे।…
कमर और जांघों के फैट को मक्खन की तरह पिघला देते हैं ये योगासन, परफेक्ट दिखेगी लोअर बॉडी शेप
सोहेल खान के बेटे निर्वाण को नहीं सीमा सजहेद के विक्रम आहूजा संग संबंध बनाने से ऐतराज, बोले- आप खुश तो हम खुश
UPSC CDS Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रतीक गांगुली को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
महाराष्ट्र चुनाव से पहले 5 करोड़ से अधिक का कैश बरामद