Next Story
Newszop

कासगंज में 9 बच्चों की मां ने पति को मौत के घाट उतारा, फिर प्रेमी संग घर से हो गई फरार

Send Push
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में 9 बच्‍चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह घटना पटियाली थाना क्षेत्र के भरगेन गांव में हुई। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला अपने बच्चों को छोड़कर घर से फरार है।



यह घटना बीते 24 जून की है। भरगेन गांव में एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से एक मजदूर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कायमगंज निवासी रतिराम नट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रतिराम की पत्नी रीना के हनीफ नामक युवक से अवैध संबंध थे। रीना और हनीफ के बीच लंबे समय से झगड़े होते थे। इन्हीं मतभेदों के चलते रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या की साजिश रची।



पुलिस दोनों की तलाश कर रहीदोनों ने ईंट भट्ठे पर रतिराम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद रीना अपने 9 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Loving Newspoint? Download the app now