नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के लिए शुक्रवार का दिन भारी रहा। अमेरिकी शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी के बावजूद इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में 3.4% गिरावट आई। इस कारण मस्क की नेटवर्थ में 11 अरब डॉलर यानी करीब ₹9,66,06,40,00,000 की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 451 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18 अरब डॉलर की तेजी आई है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 8 की नेटवर्थ में शुक्रवार को तेजी रही।
ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन ने इस साल सबसे ज्यादा 151 अरब डॉलर की कमाई की है। एलिसन की नेटवर्थ में शुक्रवार को 2.82 अरब डॉलर की तेजी आई और वह 343 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फेसबुक के मार्क जकरबर्ग तीसरे ($260 अरब), ऐमजॉन के जेफ बेजोस ($247 अरब) चौथे, लैरी पेज ($227 अरब) पांचवें, सर्गेई ब्रिन ($212 अरब) छठे, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($195 अरब) सातवें, स्टीव बालमर ($180 अरब) आठवें, जेंसन हुआंग ($162 अरब) नौवें और माइकल डेल ($159 अरब) दसवें नंबर पर हैं।
अंबानी-अडानी की नेटवर्थ
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर जमे हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में शुक्रवार को 11.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी दौलत 12.2 अरब डॉलर बढ़ी है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 92.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 64.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनके खाते में 13.6 अरब डॉलर आए हैं।

You may also like

कुरनूल हादसे में नया खुलासा, बस के अंदर थे 400 ब्रैंड न्यू मोबाइल फोन, जिनकी बैटरियों से और भड़की थी आग

गोवा: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर ईडी की कार्रवाई, सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली में इस बार होगी अब तक की सबसे विशेष छठ पूजा : प्रदीप भंडारी

दूल्हे का हाथ देख ठनका दुल्हन का दिमाग, शादी के तुरंत` बाद ले लिया तलाक, जानिए क्यों

अलाना किंग ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्पेल फेंका