गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक OYO होटल में बुधवार सुबह कमरा नंबर 3 के बाहर पुलिस खड़ी थी। कमरे में रजत प्रताप सिंह (27) पिछले तीन दिनों से ठहरा था। रात में एक लड़की उसके कमरे में आई, फिर चली गई। सुबह देर तक कमरा बंद रहा तो होटल वालों को शक हुआ। पुलिस की निगरानी में दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। रजत का बेजान शरीर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस पड़ताल में जुट गई। रज से जुड़ी कई ऐसी बातें पता चलीं जो इस मौत को अलग-अलग एंगल दे रही थीं।
रजत नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसकी अच्छी खासी सैलरी थी। परिजनों की मानें तो उसे हर महीने 1.25 लाख रुपये मिलते थे। रजत मेरठ के गंगानगर के रक्षापुरम का रहने वाला था। ऐसे में यह समझ के परे था कि वह 2 नवंबर से गाजियाबाद के शक्तिखंड स्थित इस होटल में क्यों ठहरा हुआ था।
रजत की लाश जिस कमरे में मिली वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उस कमरे की टेबल पर लैपटॉप, मोबाइल और शराब की बोतल रखी मिली। कमरे में चार-पांच और बोतलें भी मिलीं। पता चला कि रजत रोजाना शराब पीने का आदी था। इसके अलावा वह ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता था।
इन बातों से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें कोई बड़ा नुकसान तो इस मौत की वजह नहीं है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस उसके लैपटॉप की जांच कर रही है।
एक और एंगल है लडकी का। रजत के परिवार ने बताया है कि एक लड़की से उसका परिचय था। उन्होंने यह भी कहा कि वह लड़की उसे परेशान कर रही थी। क्या इस मौत में उसका कोई हाथ हो सकता है इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह खुदकुशी है या हत्या।

You may also like

कौन हैं अजय कुमार नौडियाल? उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी पर महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल

कुम्हरार, बूथ नम्बर 223, शाम 3.30 बजे: पुरुषों से अधिक महिला वोटरों में उत्साह, लाइन में सिर्फ 2 पुरुष और महिलाएं थीं 25

कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर किस चीज की हुई चोरी? पीएम मोदी ने बिहार में बताया

बिहार: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस

“मुझे नहीं लगता कि अब….8वें नंबर पर बल्लेबाजी से खुश नही हैं अक्षर पटेल? मैन ऑफ द मैच बनने पर गंभीर को बोल दी बड़ी बात