अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। दिन में जहां गुनगुनी धूप निकल रही है, वहीं रात में ठंडक का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश या तेज हवाओं के चलने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बाराबंकी में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि कानपुर, इटावा और मुजफ्फरनगर में यह करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है।
5 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना नहीं है। इसी तरह 6 और 7 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
8, 9 और 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस तरह अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड और धुंध का असर देखने को मिलेगा, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद 5 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में शुरुआती दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री की कमी संभव है।
प्रदेश के पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ समाप्त हो जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम साफ, शुष्क और सुहावना रहने वाला है। दिन में धूप और रात में ठंड की शुरुआत सर्दी के मौसम की आहट दे रही है।

You may also like

कौन हैं शरद अग्रवाल, जिन्हें Tesla India को भारत में निखारने की मिली है जिम्मेदारी

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची भारत की चैंपियन टीम, वर्ल्ड कप जीतने के बाद की मुलाकात... व्हीलचेयर पर पहुंची प्रतिका रावल

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल

AUS vs IND 4th T20: क्या पूरी तरह फिट हो गए हैं Nitish Kumar Reddy? टीम इंडिया के कोच ने खुद दिया जवाब

गुजरात आने वाले टूरिस्ट अब आसानी से छलका पाएंगे जाम, मोबाइल एप से कुछ मिनटों में मिलेगा शराब परमिट