मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। मामला लुटेरी दुल्हन से जुड़ा है, जिसने शादी के नाम पर एक युवक को ठग डाला। रुद्रपुर से कोर्ट मैरिज कर घर लौट रहे युवक को हाईवे पर ऐसा अनुभव हुआ कि उसे धोखे का पूरा एहसास हो गया।
कोर्ट मैरिज से घर लौटते वक्त हुआ ड्रामा
जानकारी के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने रुद्रपुर जाकर एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार में दुल्हन और उसके साथ मौजूद एक महिला ने अचानक भागने का प्रयास किया। यह देखकर युवक को शक हुआ और उसने दोनों को रोक लिया।
ठगी का शिकार बना दूल्हा
युवक का कहना है कि दुल्हन और उसकी साथी महिला ने शादी से पहले ही उससे 1 लाख रुपये ले लिए थे। युवक को विश्वास था कि उसने सच्ची शादी की है, लेकिन हाईवे पर हुई इस हरकत से उसे लगा कि पूरा मामला ठगी का है। इसके बाद युवक ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन और साथी
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई। मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेश घाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
शादी के नाम पर सक्रिय गैंग की आशंका
पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो शादी के नाम पर भोले-भाले युवकों को फंसाकर ठगी करता है। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दुल्हन और उसकी साथी किसी बड़े रैकेट का हिस्सा तो नहीं।

You may also like
नेपाल में हंगामा: पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, कांतिपुर टीवी ऑफिस में लगाई आग!
सिल्ली में 5.30 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र: मंत्री
निर्माणाधीन प्लॉट पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज: बाढ़ प्रभावित कासिमपुर में प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्याएं, बांटी राहत सामग्री
स्व.कामेश्वर चौपाल के स्थान पर कृष्ण मोहन होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए ट्रस्टी