Next Story
Newszop

अंग्रेजों की छाती पर तांडव वाला ब्रोमांस... थके यशस्वी जायसवाल को हाथ से खिलाया केला, शुभमन गिल का फोटो ऑफ द डे

Send Push
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में शानदार आगाज किया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करकर दिखाया। पहले दिन खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल समेत युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी शतक ठोका। दोनों बल्लेबाजों ने अंग्रेजों का तेल निकाल दिया। गिल तो अब भी नाबाद खेल रहे हैं। वहीं मैच के दौरान गिल और जायसवाल के बीच ब्रोमांस भी देखने को मिला।



कप्तान गिल ने जायसवाल को अपने हाथ से खिलाया केला

लीड्स टेस्ट के पहले दिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच ब्रोमांस देखने को मिला। दरअसल, गिल अपने हाथों से युवा यशस्वी को केला खिलाते हुए नजर आए। इस मोमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इस मोमेंट की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।



शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल का नाम दिग्गजों से जुड़ा

सिर्फ ऐसा 3 बार हुआ है जब 2 भारतीय बल्लेबाजों ने दौरे के पहले दिन ही शतक ठोका हो। सबसे पहले ऐसा साउथ अफ्रीका में 2001 में हुआ था जब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने शतक ठोका था। इसके बाद 2017 में श्रीलंका में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने दौरे के पहले दिन सेंचुरी लगाई थी। वहीं अब तीसरी बार ऐसा शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने किया।



नंबर 4 पर छा गए शुभमन गिल

विराट कोहली के संन्यास के बाद यह सवाल उठाया जा रहा था कि कौन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। ऐसे में शुभमन गिल को यहां मौका मिला और उन्होंने इसको दोनों हाथों से कबूल किया। गिल ने दमदार शतक ठोका और वह अब भी 127 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now