छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के चौरई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। सांख गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवती को अगवा करने की कोशिश की। रमपुरी निवासी एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी उनके साथ ये मामला हुआ। पिता और ग्रामीणों की समझदारी से अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। गुस्से में आए ग्रामीणों ने आरोपियों की गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी विनोद रघुवंशी के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह घटना चौरई थाना क्षेत्र के सांख गांव के पास हुई। रमपुरी गांव का एक परिवार बाइक पर छापर गांव जा रहा था। परिवार में माता-पिता और उनकी बेटी शामिल थे। वे रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में, सांख और ग्रेटिया के बीच जंगल में दो फोर व्हीलर गाड़ियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
पिता ने दिखाई समझदारी
युवती के पिता को खतरे का अंदेशा हुआ। उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और सांख गांव में जाकर लोगों से मदद मांगी। ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। इससे पहले कि ग्रामीण पहुंचते, आरोपी वहां से भागने लगे। भागते समय उनकी ईको फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह गाड़ी जंगल के पास ही पलटी।
गाड़ी को किया आग के हवाले
ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पलटी हुई गाड़ी में आग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जलाई गई गाड़ी का नंबर एमपी 28 जेडसी 5704 है। पुलिस को गाड़ी के मालिक पर भी शक है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या वह भी इस साजिश में शामिल था। चौरई थाने की उपनिरीक्षक लता मेशराम ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामुन टोला निवासी विनोद रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

You may also like
Government scheme: बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता हो जाएगी दूर, इस योजना में कर दें निवेश
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दो की मौत, दो लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी
अद्भुत, अकल्पनीय, फिजिक्स के सारे नियम फेल... लियोनेल मेसी की 5 फ्री किक अजूबे से कम नहीं
राजस्थान में फर्जी अधिकारी का पर्दाफाश! होटल में खा रहा था फ्री खाना, लोगों को डरा-धमकाकर करता था ठगी
लाइसेंसिंग सिस्टम में बदलाव से व्यापारियों को मिलेगी राहत साथ ही कानून व्यवस्था में भी होगा सुधार : सीएम रेखा गुप्ता