नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भारी गिरावट आई। दोपहर बाद 2.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 730.36 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 81,329.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 208.20 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 24,737.25 अंक पर आ गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप100 में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप100 में 0.4 फीसदी गिरावट आई है।सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी आई है।
You may also like
Tecno Camon 30 Pro: एक बेहतरीन स्मार्टफोन की विशेषताएँ और मूल्य
IPL में अभिषेक शर्मा का धमाल, SRH के इस सितारे ने रचा अनोखा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
Die, My Love: Cannes में शानदार शुरुआत के साथ रॉबर्ट पैटिनसन और जेनिफर लॉरेंस की नई फिल्म
भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को बताया नए युग का मीर जाफर, कार्टून भी किया साझा...
Stocks to Watch: इस मिडकैप स्टॉक समेत ये 3 स्टॉक रहेंगे निवेशकों की रडार पर, डिविडेंड भी दे रही है कंपनियां