एलिस कौशिक फिलहाल 'बिग बॉस 18' में नजर आ रही हैं। वो ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चे में हैं। घर में बहुत ज्यादा बहसबाजी हुई, जिसके बाद एलिस को घर में घबराहट हुई और उन्हें दौरा पड़ा। एलिस को मेडिकल रूम में ले जाया गया। मनु पंजाबी अक्सर कंटेस्टेंट्स को लेकर बातें करते रहते हैं। उन्होंने एलिस के इस पैनिक अटैक का मजाक उड़ाया। अब, उनके बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिस के लिए स्टैंड लिया है और ऐसा करने के लिए मनु की आलोचना की है।Kanwar Dhillon ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और एलिस कौशिक पर मनु पंजाबी के कमेंट का जवाब दिया। उन्होंने एलिस के लिए अपना सपोर्ट दिखाया और उनकी स्थिति का मजाक उड़ाने के लिए मनु को फटकार लगाई। गर्लफ्रेंड एलिस के लिए बोले कंवर ढिल्लोकंवर ढिल्लों ने लिखा, 'मनु पंजाबी, आपको इसका मजाक बनाने में शर्म आनी चाहिए। शर्म आनी चाहिए भाई, कंटेंट के नाम पर कुछ भी नहीं करने का। क्या आप उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं? क्या आप पैनिक अटैक के बारे में भी कुछ जानते हैं? अपने आप को शिक्षित करो भाई।' कंवर ढिल्लों ने मनु पंजाबी को सुनायाकंवर ने न केवल मनु की आलोचना की बल्कि उन्हें फटकार भी लगाई कि कंटेंट के लिए वो ऐसा न करें। एक्टर ने लिखा, 'मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाओ और फिर दिमाग का इस्तेमाल करके कंटेंट बनाओ।व्यूज की भूख अच्छी है, पर इतना नीचे नहीं गिरने का। कंटेंट के नाम पर ध्यान खींचने के लिए ऐसी बेताबी देखकर दुख होता है।' मनु के हिसाब से नाटक कर रही थीं एलिसबता दें कि मनु पंजाबी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने दावा किया कि एलिस कौशिक ने सुर्खियों और ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया होगा। उन्होंने कहा कि एलिस फुटेज चाहती थीं लेकिन उन्हें वह नहीं मिला।
You may also like
कनवु असीरियार योजना, तमिलनाडु के 54 शिक्षक जाएंगे फ्रांस
किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है जम्मू-कश्मीर पुलिस : आनंद जैन
यमुनानगर: मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत
रेलवे ने जीता चौथे हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल नेशनल चैंपियनशिप 2024 का खिताब
शहीद हुए जवानों ने बढ़ाया खाकी वर्दी का मान : रामगढ़ एसपी