नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की चेतावनी दी है। तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम राहतभरा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9-11 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा, तापमान 31–34°C के बीच रहेगा। हालांकि दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी। जबकि 24 घंटों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला थम गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इससे गिरे हुए तापमान में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। जिसके कारण प्रदेश की आम जनता को फिर से भीषण गर्मी और उमस से दो-दो हाथ करने पड़ सकते हैं। प्रदेश के किसी भी हिस्से में 9 अक्टूबर से अगले 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
देहरादून में मंगलवार को भी बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। उधर सीजन की पहली बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 30 सालों के बाद ऐसा हुआ है कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी हुई है। 9 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2-3 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तर बिहार के इलाकों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी और अररिया में बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 30–32°C और न्यूनतम तापमान 22–24°C के बीच रहने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान 7 से 20 सेमी तक की भारी बारिश दर्ज की गई। आने वाले 2 दिनों तक शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होगी और रात के तापमान में 2–3 डिग्री की कमी दर्ज हो सकती है।
पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसाक, गुजरात में अगले 2-3 दिनों में मॉनसून की वापसी पूरी होने की संभावना है। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।

You may also like
मप्रः निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार के लिए औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी
भोपाल वासियों के लिए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी का सुनहरा मौका : राज्यपाल पटेल
राजगढ़ःलोन दिलाने के नाम ग्रामीणों से ठगे चार लाख से अधिक,दो आरोपित पकड़ाए
महादेव सट्टा ऐप केस: सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को दी जमानत
असलम ने हिन्दू नाम बदलकर किया महिला का किया शोषण, धर्मसेना ने की कार्रवाई की मांग