छपरा: छपरा की धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शंखनाद के साथ ही सारण जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र से जीत के समीकरण को अपने पक्ष में करने की कवायद शुरू हो गई है। पर सवाल यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए 'मंत्र' और सारण की जनता से अपील क्या   एनडीए बनाम महागठबंधन की 'जंग' को कोई नया मुकाम दे पाएगा। क्या एनडीए वर्ष 2020 की जंग 3 बनाम 7 की बाजी को पलट पाएगा? इस सवाल के साथ NDA कुछ फेर बदल कर सारण के 10 विधानसभा सीटों पर जीत की विसात पर अपने मोहरे बिठाए हैं। कहां बदला उम्मीदवार या फिर कहां पुराने पहलवानों पर किया भरोसा, आइए जानते हैं.....   
   
एकमा विधानसभा
वर्ष 2020 के चुनाव में एकमा विधानसभा के चुनावी जंग में राजद के श्रीकांत यादव ने जदयू की सीता देवी को हराया था। तब राजद उम्मीदवार श्रीकांत यादव को 53875 मत मिले थे और जदयू की सीता देवी को 39948 मत मिले थे। वर्ष 2025 के चुनावी जंग में राजद ने तो अपने सीटिंग विधायक श्रीकांत यादव पर भरोसा किया। लेकिन जदयू ने इस बार दबंग धूमल सिंह को चुनावी रण में उतारा है।
     
मांझी विधानसभा
वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में यही से सी पी एम के सत्येंद्र यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार राणा प्रताप सिंह को हराया था। जदयू की माधवी कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं थी। इस बार जदयू ने उम्मीदवार बदल कर रणधीर सिंह को आजमाया है जबकि महागठबंधन ने सीटिंग सी पी एम विधायक सत्येंद्र यादव पर भरोसा किया है।
   
बनियापुर विधानसभाबनियापुर विधानसभा की जंग भी वर्ष 2020 में राजद उम्मीदवार केदार नाथ सिंह ने जीती थी। तब केदार नाथ सिंह को 65194 मत मिले थे और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के वीरेंद्र ओझा को 37402 मत मिले थे।
   
वर्ष 2025 के चुनावी जंग में बनियापुर का चुनावी संग्राम उलट पुलट हो गया है। राजद के सीटिंग विधायक केदार नाथ सिंह ने बीजेपी का दामन पकड़ बीजेपी से ही उम्मीदवार बन गए। उधर महागठबंधन में यह सीट राजद के हिस्से चली गई। और अब यहां से राजद की चंदा देवी बीजेपी के केदार नाथ सिंह को चुनौती दे रही हैं।
   
तरैया विधानसभातरैया विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी के जनक सिंह ने राजद के सिपाही लाल महतो को हराया था। तब बीजेपी के जनक सिंह को 53430 मत मिले थे और राजद के सिपाही लाल महतो की 42123 मत मिले थे।
   
वर्ष 2025 के चुनावी समर में बीजेपी ने सीटिंग विधायक जनक सिंह पर भरोसा किया। पर राजद ने इस बार सिपाही महतो की जगह शैलेंद्र प्रताप को जीत की जिम्मेवारी दी है।
   
मढ़ौरा विधानसभामढ़ौरा विधानसभा 2020 के चुनावी जंग में राजद के जितेंद्र राय ने जदयू के आफताब आलम को हराया था। तब जितेंद्र राय को 59812 मत मिले थे तो आफताब आलम को 48427 मत मिले थे।
   
वर्ष 2025 के चुनावी रण में राजद ने सीटिंग विधायक पर भरोसा किया जबकि एन डी ए ने यह सीट लोजपा आर के खाते में डाल दी। लोजपा आर ने सीमा सिंह को चुनावी समर में उतारा था। लेकिन सीमा सिंह का नामांकन रद्द क्या हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अंकित कुमार को लोजपा आर का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
   
छपरा विधानसभा
छपरा विधानसभा 2020 का चुनाव बीजेपी के खाते में गई थी। बीजेपी के उम्मीदवार सी एन गुप्ता ने राजद के रणधीर सिंह को हराया था। श्री गुप्ता को तब 75710 मत मिले थे, जबकि रणधीर सिंह को 68939 मत मिले।
   
वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उम्र के कारण अपने सीटिंग विधायक सी एन गुप्ता को विराम दे कर छोटी कुमारी को उतारा है। वही राजद ने भी रणधीर सिंह के बदले खेसारी यादव को उतार कर जंग को रोचक बना डाला है।
   
गरखा विधानसभा
गरखा विधानसभा 2020 का चुनावी जंग राजद के सुरेंद्र राम के नाम रही। इन्होंने बीजेपी के ज्ञानेंद्र मांझी को हराया था। तब राजद उम्मीदवार श्री राम को 83412 मत मिले थे और बीजेपी के श्री मांझी को 73475 मत मिले।
   
वर्ष 2025 विधानसभा की जंग इस बार बीजेपी ने यह सीट लोजपा (आर) के नाम कर दी। अब यहां से लोजपा के सीमांत मृणाल राजद के सीटिंग विधायक सुरेंद्र राम को शिकस्त देने की कोशिश करेंगे।
   
अमौर विधानसभा
अमौर विधानसभा2020 की जंग में बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटू ने राजद के सुनील कुमार को पराजित किया था। तब श्री मंटू को 63316 मत मिले थे और राजद के सुनील राम को 59635 मत मिले थे।
   
वर्ष 2025 विधानसभा की जंग में एन डी ए और महागठबंधन ने अपने पुराने पहलवानों को ही उतारा है।
   
परसा विधानसभा
परसा विधानसभा 2020 की जंग में बाजी राजद के छोटे लाल राय के हांथ लगी। राजद के छोटे लाल राय ने तब जदयू के चंद्रिका राय को हराया था। तब राजद के छोटे लाल राय को 68316 मत मिले थे और जदयू के चंद्रिका राय को 57023 मत मिले थे।
   
वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में फेरबदल किया है। इस साल राजद ने चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा राय को टिकट दिया है और अब छोटेलाल राय जदयू से चुनाव लड़ रहे हैं।
   
सोनपुर विधासनसभा
सोनपुर विधासनसभा 2020 का रण राजद के रामानुज यादव ने जीती थी। राजद के रामानुज यादव को तब 73247 मत मिले थे, जबकि बीजेपी के विनय कुमार सिंह 66161 मत मिला था
   
इस बार बीजेपी और राजद ने अपने पुराने उम्मीदवार को ही सोनपुर से उतारा है।
  
You may also like
 - डेटा सिक्योरिटी के लिए वियतनाम सरकार का बड़ा फैसला, आईपी पते पहचान के लिए प्रस्ताव
 - चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव
 - डीआरएम ने माल यातायात के सम्बन्ध में सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन
 - मानसिक तनाव को भी कम करता है पान का पत्ता, कई रोगों में है लाभकारी
 - आयुष्मान खुराना ने 'थम्मा' में अपने किरदार पर साझा की खास बातें