नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक बाघ और उसके पीछे लोगों की भीड़ खड़ी हुई नजर आ रही है। आसपास कुछ जीप भी खड़ी हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो किसी बाघ सेंचुरी या राष्ट्रीय उद्यान का है। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया। सजग टीम ने शेयर किए गए वीडियो और इसके साथ हो रहे दावे की पड़ताल की और सच का पता लगाया। वीडियो के साथ क्या है दावा?एक्स (ट्विटर) पर वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर शीतल यादव नाम की महिला ने लिखा है, 'भारत में असम राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया।' देखिए इनकी पोस्ट-इसी तरह का दावा Massimo नाम के एक्स हैंडल से भी किया गया है। देखिए- क्या है दावे का सच?सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ इस घटना को इंटरनेट पर तलाशा। सर्च में हमें कुछ सोशल मीडिया के लिंक मिले, जिनके मुताबिक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ सुनहरा बाघ दिखने की यह घटना लगभग एक साल पुरानी है।कीवर्ड के साथ सर्च करने पर हमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ऑफिशियल एक्स हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। 25 जनवरी 2024 को किए गए इस ट्वीट में लिखा है, 'आलीशान सौंदर्य! हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया।' देखिए ट्वीट-इसके अलावा एएनआई और दूरदर्शन नेशनल के एक्स हैंडल से किए गए ट्वीट में भी यही जानकारी दी गई है। देखिए दोनों ट्वीट- निष्कर्षसोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया है। सजग टीम की पड़ताल में पता चला कि यह घटना लगभग एक साल पुरानी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।
You may also like
Meta x Ray-Ban Smart Glasses: Music, Calls, Camera & Live Translation – Launching Soon in India
Instagram Tips- गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लिए इंस्टाग्राम लाया हैं नया फीचर, फीड में दिखेगा सेम कंटेंट
'मैं जीते-जी लाश बन गई…' पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर होटल बुलाकर महिला सिपाही के साथ किया ये घिनौना काम! ♩
CM Yogi Adityanath: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी, बोले- आतंकियों को मिलेगी कठोरतम सजा
Millage Tips- Royal Enfield जितना माइलेज देती हैं ये कारें, आइए जानते हैं इकने बारे में