Career
Next Story
Newszop

Rajasthan: युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार ने 2024 से 2026 तक भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, होगी 70 परीक्षाएं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां युवाओं के लिए बड़ी खबर है।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2025-26 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in  पर सरकारी भर्ती परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। बता दें कि अक्टूबर 2024 से जून 2026 के बीच राजस्थान में 70 भर्ती परीक्षाएं होंगी। भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच 11 एग्जाम्स होंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में सरकारी रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11, 2025 में 54 और 2026 में 5 भर्ती परीक्षाएं होंगी।

pc- dailymotion.com

 

Loving Newspoint? Download the app now