इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां पड़ोसी के घर गई आठ वर्षीय बालिका को युवक ने बदनीयती से दबोच लिया। युवक उसे अपने साथ घर से कहीं दूर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस को मिली सूचना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजनों के अनुसार रात 9.00 बजे करीब उनकी आठ वर्षीय पुत्री पड़ोस में ही कुछ सामान देने के लिए गई हुई थी। तभी वहां रहने वाले युवक ने उनकी बालिका पुत्री को बदनीयति से दबोच लिया। वह उसे घर से कहीं दूर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने पड़ोस में जाकर उसकी तलाश शुरु की तो बालिका घर से कुछ ही दूर बदहवास हालत में मिली।
परिजनों के उड़ गए होश
खबरों की माने तो लड़की ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से बालिका को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी हैं।
pc- aaj tak
You may also like
बाघों की मौत मामले में कर्नाटक सरकार ने तीन वन अधिकारियों को 'अनिवार्य' छुट्टी पर भेजा
चमक रहे हैं भाग्य के सितारे 01 जुलाई को इन राशियो के जातकों को होगा लाभ
LMGI पुरस्कार 2025: सिनर्स और द स्टूडियो प्रमुख नामांकित
रील्स की दीवानगी में महिला ने खोया अपना पति,यहां पढ़ें- हाउसवाइफ से सोशल मीडिया स्टार बनने की दर्दनाक कहानी
इंदौर हाईकोर्ट के निर्देश- इंदौर के 75 छात्रों के लिए दोबारा होगी नीट यूजी की परीक्षा