Regional
Next Story
Newszop

Weather update: राजस्थान में मौसम हुआ साफ, रात के तापमान में दिखने लगी गिरावट, महीने के अंत में शुरू होगा सर्दी का दौर

Send Push

By shiv sharma

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार मानसून जमकर बरसा हैं और बरसा भी ऐसा हैं की डेम छोटे बड़े बांध सब भरे है। ऐसे में अब राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को राज्य का मौसम मुख्यत शुष्क रहा, किसी भी जिले में बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई। हालांकि मानसून की विदाई के साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था और उसके कारण ही पिछले सप्ताह तक प्रदेश में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है। लेकिन अब तापमान भी घटने लगा है।

घट रहा तापमान
अक्टूबर का महीना आधे से ज्यादा जा चुका हैे और इसके साथ ही अब प्रदेश सर्दी का दौर भी शुरू होने वाला हैं। इसका कारण प्रदेश में तापमान की गिरावट है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस बारां में दर्ज किया गया। ऐसे में घटता तापमान अब लोगों को सर्दी का दौर दिखाएगा। इसके अलावा राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 45 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

बढ़ने लगी हैं ठंड 
वैसे आपको बता दें कि जयपुर सहित संपूर्ण राजस्थान में मौसम में बदलाव के कारण ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। सुबह और रात में ठंड का असर दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में तो रात में लोगांे को सर्दी के कारण कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंत तक सर्दियां शुरू हो जाएगी। वैसे आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो आगामी दिनों में राजस्थान के अधिकांश जिलों का तापमान मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 19 अक्टूबर को आसमान साफ़ रहेगा।

pc- rajasthan tak

 

Loving Newspoint? Download the app now