इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और इस महीने को भोलेनाथ के लिए सबसे प्रिय बताया गया है। इसी सावन महीने की कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर कामिका एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा एकादशी का उपवास रखने से व्यक्ति का भाग्योदय भी होता है।
कब आ रही कामिका एकादशी
इस वर्ष 21 जुलाई 2025 को कामिका एकादशी है। यह सावन महीने की प्रथम एकादशी भी होगी। संयोग की बात यह है कि कामिका एकादशी पर सावन सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में भक्तों को भगवान विष्णु और महाकाल को साथ में प्रसन्न करने का अवसर मिलेगा। यदि इस दिन केवल महादेव को जल और विष्णु जी को पीला फल अर्पित किया जाए, तो सभी दुख-दर्द का निवारण होता है।
करें इन खास मंत्रों का जाप
हालांकि इस खास संयोग पर शिव और विष्णु चालीसा का पाठ करने से करियर, व्यापार और निवेश में अच्छा लाभ हो सकता है।
भगवान विष्णु के खास मंत्र
भगवान विष्णु का बीज मंत्र
ॐ बृं
भगवान विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात:
भगवान विष्णु का स्तुति मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं, पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं, मेघवर्णं शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्।।
भगवान विष्णु का शक्तिशाली मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
pc- myjyotish.com
You may also like
Sports News- बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार 99 पर आउट किया हैं इस गेंदबाज ने, जानिए इनके बारे में
कीमोथेरेपी से भी 10 हज़ार गुना ज्यादा असरदार माने जाने वाले इस देसी फल ने चौंका दिए साइंटिस्ट, जानिए कैसे करता है कैंसर को खत्म`
General Knowledge- क्या आप जानते हैं पक्षियों का भी बनता है पासपोर्ट और वीजा, जानिए पूरी डिटेल्स
हल्दी वाले पानी से स्नान के अद्भुत लाभ
Travel Tips- इन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस वैलिड हैं, जानिए इन देशों के बारे में