इंटरनेट डेस्क। भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे भी भारत में गुरू का स्थान हमेशा से ही सर्वाेपरि रहा है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह दिन केवल शिष्य और गुरु के संबंध को ही नहीं, बल्कि ज्ञान, श्रद्धा और आत्मिक उन्नति के महत्व को भी दर्शाता है। तो चलिए जानते हैं कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व।
जाने कब हैं गुरू पूर्णिमा
पंचांग के मुताबिक आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को 1 बजकर 36 ए.एम पर होगी और अगले दिन 11 जुलाई को सुबह 2 बजकर 6 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा।
इंद्र योग में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा
इस बार गुरु पूर्णिमा पर इंद्र योग बन रहा है। ये योग सुबह से शुरू होगा और रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग का निर्माण होगा।
गुरु पूर्णिमा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4.10 बजे से 4.50 ए.एम तक।
अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11. 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
pc-navbharatlive.com
You may also like
एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ : राष्ट्रपति मुर्मू
रास्थान का ये जिला बना स्मैक तस्करों का गढ़! करोड़ों की स्मैक के साथ तीन कुख्यात गिरफ्तार, सालभर में 131 तस्कर पकड़े गए
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' अब 18 जुलाई को रिलीज होगी
बारिश में बनाएं कुरकुरे पोहा पकौड़े: जानें आसान रेसिपी
फिल्म 'माईसा' से रश्मिका का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल