इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतऔर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच इन दिनों नजदीकिया बढ़ रही है। ऐसे में कई सालों तक दूर रहे गहलोत और पायलट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि कांग्रेस की ओर से अब प्रदेश के इन दोनों ही नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इस नेताओं द्वारा अब ओबीसी मोर्चे को सक्रिय करने के लिहाज से नई रणनीति बनाई जाएगी।
pc- Mint,news tak,ndtv