Next Story
Newszop

Rajasthan: पूर्व सीएम राजे का बड़ा बयान, मौसम और इंसान कब बदल जाए भरोसा नहीं, आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर के सिरोंज गांव के दौरे पर रही है। इस दौरान पूर्व जल संसाधन राज्य मंत्री रहे प्रो सांवरलाल जाट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांवरलाल जाट का 2017 में लंबी बीमार के बाद 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। वसुंधरा राजे ने सिरोंज में पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है।

image

क्या लिखा हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्स पर एक लंबी पोस्ट में वसुंधरा राजे ने लिखा कि मौसम और इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं। आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं, एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं, पर प्रो.सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे, वे मरते दम तक मेरे साथ थे। वसुंधरा राजे ने आगे लिखा, वे मेरी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

image

3 बार राजस्थान सरकार में रहे मंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सांवरलाल जाट राजस्थान सरकार में 1993, 2003 और 2013 में (तीन बार) मंत्री रहे। इसके बाद 2014 में अजमेर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री बने। हालांकि मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। हार्ट अटैक के बाद उनका दिल्ली एम्स में काफी समय तक इलाज चला और अगस्त 2017 में उनका निधन हो गया।

pc- BBC, ndtv,moneycontrol.com

Loving Newspoint? Download the app now