इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अब अंक तालिका में 19 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की टीम अब चौथे पायदान पर ही रहेगी।
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रचा, इस सीजन में उन्होंने 619 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने यह रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 2010 में बनाए गए 618 रनों को पीछे छोड़ते हुए कायम किया। सूर्या ने इस सीजन में कई विस्फोटक पारियां खेलीं।
एमआई के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन
1. 619 - सूर्यकुमार यादव (2025)’
2. 618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
3. 605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
4. 553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
5. 540 - लेंडल सिमंस (2015)
6. 538 - रोहित शर्मा (2013)
pc- sj
You may also like
मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' में होंगे शामिल
Delhi Airport शीर्ष 10 बड़े हवाई अड्डों में शामिल
Rajasthan : 41 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित, जारी किए गए ये आदेश...
बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बने मंत्री काश्यप
Rajasthan : गर्मी से त्राहिमाम करती जनता के लिए पुजारी ने उठाया पीड़ा, बर्फ में बैठकर किया अनुष्ठान...