Next Story
Newszop

Crime: कलियुगी पिता ने अपनी ही नाबलिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, देखती रही सौतेली माँ लेकिन नहीं की मदद, अब पुलिस ने दबोचा...

Send Push

नवादा में मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर ही आपका खून खौल उठेगा। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। ये जानकर और हैरानी होगी कि जब उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तब उसकी मा भी मौजूद थी और उसने बच्ची को नहीं बचाया। बच्ची रोती चिल्लाती रही और माँ दरवाजे पर बैठी रही। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग बेटी के साथ पिता की दरिंदगी 

ये मामला नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र का है। जहाँ पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी पिता मोहम्मद शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की सौतेली मां इमराना खातून के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल की है। उसके पिता 6 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटे थे। पहले दिन रात 9 बजे उन्होंने छेड़खानी की। इसके अलावा उसकी सौतेली मां ने उसे प्रताड़ित किया। 


सौतेली माँ के सामने घटना को दिया अंजाम 

पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने उसकी सौतेली माँ के सामने ही दुष्कर्म किया। वह चिल्लाती रही, लेकिन दरवाजे के बाहर बैठी उसकी मां ने भी मदद नहीं की। पिता ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन जैसे तैसे वह पड़ोस में पहुंची और मदद मांगी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। उसकी उम्र की भी जांच की जा रही है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। 

Loving Newspoint? Download the app now