pc-ndtv raj
राजस्थान के झालावाड़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर ही आपकी रूह काँप उठेगी। इस घटना के बारे में जानकर लोगों में आक्रोश है। दरअसल 17 साल की लड़की के साथ मंगलवार रात को 9 लोगों ने गैंगरेप किया। वह अपनी सहेली की शादी में गई थी और उसके साथ ऐसी घटना हो गई।
जानें क्या हुआ...
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार झालावाड़ के अकलेरा थानाधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना मंगलवार को 11.30 बजे हुई। कुछ घंटों बाद वह बुधवार को सुबह अपने घर आई और आपबीती परिवार वालों को बताई जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सभी नौ आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उसी गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता रात करीब 10 बजे सहेली की शादी में जाने के लिए निकली। रात करीब 11.30 बजे वह शादी समारोह स्थल से बाहर आई और शौच के लिए खेत में गई। इसी दौरान 9 लड़कों ने जबरन उसे पकड़ लिया।
घंटों किया रेप
पीड़िता को जबरन पकड़ने के बाद आरोपी उसे एक ऐसी जगह ले गए जो एकदम सुनसान थी। इसके बाद उन्होंने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है। पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को लगा कि शायद वह सहेली की शादी में ही रुक गई होगी। आरोपियों ने नाबालिग के साथ 6 घंटे से अधिक समय तक गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया और भाग खड़े हुए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह घर लौटी। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पीड़िता सुबह करीब 6.30 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और उसने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
You may also like
Uttar Dinajpur Chaprasi Vacancy 04: जिला कोर्ट में चपरासी, प्रोसेस सर्वर समेत कई पदो पर निकली भर्ती, 8वी पास करे आवेदन ˠ
08 मई से इन 4 राशियों की किस्मत में लिखा हैं अमीर बनना, कुबेरदेव ने पकड़ लिया इनका हाथ
सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! रिटायरमेंट उम्र बढ़ी, अब नौकरी मिलेगी ज्यादा समय तक – सरकार ने किया ऐलान! ˠ
Raipur-Delhi National Highway : रास्ता होगा आसान, लेकिन जेब होगी ढीली! ट्रैफिक 0% बढ़ा, जानें वजह ˠ
किडनी फेल होने से महिला की जान बचाने वाला पालतू कुत्ता