इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से किसानों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुखी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज में और गहराई तक डूब रहा है। बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है.. लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं।
जब वो कर्ज माफी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए - अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का एसबीआई ;फ्रॉड। मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे- आज हाल ये है कि अन्नदाता की जिंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है - चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं।
PC:siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ओडिशा सतर्कता विभाग ने सहायक अभियंता दिलेश्वर माझी की अवैध संपत्तियों पर की छापेमारी
ल्हासा-लिनची रेलवे ने 39 लाख 50 हजार यात्रियों को सेवा दी
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची संशोधन की आलोचना की, बताया 'तुगलकी फरमान'
चीन का पहला प्राकृतिक गैस पूर्ण-श्रृंखला क्रायोजेनिक उपचार संयंत्र पूरी तरह से चालू
स्वर्णकार जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग