इंटरनेट डेस्क। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर अभी जलवा बरकरार है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ नौ दिनों के भीतर ही फिल्म ने भारत में 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। खबरों के अनुसार, 9वें दिन फिल्म कांतारा चैप्टर 1 अपने दूसरे शुक्रवार को भारत में 22 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही।
इस प्रकार फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 359.40 करोड़ रुपए हो गया। इस फिल्म ने अपने पहले गुरुवार को 61.85 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 45.4 करोड़, शनिवार को 55 करोड़ और रविवार को 63 करोड़ रुपए की कमाई करनी में सफल रही।
इसके बाद फिल्म ने सोमवार को 31.5 करोड़, मंगलवार को 34.25 करोड़, बुधवार को 25.25 करोड़, गुरुवार को 21.15 करोड़ और इस शुक्रवार को 22 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस प्रकार ये फिल्म अब कुल 359.40 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म ने दुनिया भर में 509.25 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए खेती एवं पशुपालन व्यवसाय से जुड़े रहना जरुरी
विज्ञान मेले में छात्रा दीवा व्यास का पहला स्थान
दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में 25% से 75% तक विशेष छूट : अब तक जारी हुए 616 दिव्यांग रियायत कार्ड
इधर दूल्हे को कराया इंतजार तो उधर प्रेमी` संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड
अनोखी प्रथा: इस गांव की नई नवेली दुल्हन` को साल में 5 दिन रहना पड़ता है निवस्त्र, जाने आखिर क्यों