खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की कुल नेट वर्थ करीब 700 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी लंदन, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में कई संपत्तियां हैं।
वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के माध्यम से लगभग 16.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाएं के हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।
PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने टॉप-5 खिलाड़ी
Lakshmi Puri Defamation Case : लक्ष्मी पुरी मानहानि मामले में साकेत गोखले के हलफनामे पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आपत्ति जताई
मध्य प्रदेश में झूठे मुकदमों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, उमंग सिंघार बोले- झूठ के विरुद्ध लड़ने को तैयार
लीक्ड वीडियो में जाने जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर से जुड़े 8 अनसुने रहस्य, जो शायद ही आपको पहले पता हों
महेशपट्टी में एसएसबी की शिविर में 210 पशुओं का किया गया इलाज