इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल के दिनो में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों में प्रदेश के सीकर 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इन हवाओं के कारण जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर सहित 20 से ज्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। जिसके चलते सुबह-शाम सर्दी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में अगले दो सप्ताह तक दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राजधानी जयपुर का तापमान 25 डिग्री तक रहने की है संभावना
राजस्थान में मानसून की विदाई का अंतिम चरण लगभग समाप्त होने पर सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी का नया दौर देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर का तापमान आज 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। जोधपुर में 24;, उदयपुर में 22.8;, कोटा में 24.4;, बीकानेर में 26.2; और श्रीगंगानगर में तापमान 24; तक रह सकता है।
आपको बता दें कि प्रदेश में बारिश का दौर थमने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस साल बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
CWC 2025: साइवर-ब्रंट की शतकीय पारी का कमाल, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से हराकर किया अंकतालिका में पहले पायदान पर कब्जा
H-1B पर ट्रंप का एक और 'वार', वीजा को लेकर करने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव, वर्कर्स की बढ़ेगी परेशानी
नहाने के पानी में रोज एक चम्मच नमक` मिलाने से जो होगा जानकर हैरान रह जाएंगे आप
बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस एमएलसी सलीम अहमद
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात