अगली ख़बर
Newszop

Travel Tips: सर्दी के मौसम में करेंग जैसलमेर की सैर, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में यहां पर पयर्टकों का जमावड़ा रहता है। आपको एक बार यहां पर जरूर ही भ्रमण करना चाहिए। आज हम आपको यहां के जैसलमेर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जैसलमेर के सुनहरे रेगिस्तानी नजारों के बिना यहां की ट्रिप अधूरी ही रहेगी।

image

सर्दी का मौसम डेजर्ट सफारी के लिए एकदम सही होता है। यहां आपको दिन में भी गर्मी ज्यादा नहीं मिलेगी। वहीं आपको यहां पर कई खूबसूरती पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। जैसलमेर का सोनार किला पीले बलुआ पत्थर से बना है, जो सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकता नजर आता है।

image

इसी कारण जैसेलमेर को 'गोल्डन सिटी' भी कहते हैं। शाम को यहां से 40-50 किलोमीटर दूर सैम सैंड ड्यून्स पर जाना आपको रोमाचित कर देगा। यहां पर आप ऊंट की सवारी या जीप सफारी का मजा लीजिए। रात में कैंपिंग करके तारों भरी रात और लोक संगीत का आनंद लेने का यहां पर अलग ही अनुभव है। आपको एक बार जैसेलमेर जरूर ही जाना चाहिए।

PC:oneday.travel
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें