Next Story
Newszop

America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, यूक्रेन के लिए भेजेंगे और हथियार, उनकी रक्षा के लिए करना होगा...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध को 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका हैं और ऐसे में दोनों तरफ से अब तक हजारों की संख्या में लोगों की मौते हो चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूक्रेन को हथियार आपूर्ति के मामले में यू-टर्न सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका देश यूक्रेन के लिए और हथियार भेजेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने संबंधी एक आदेश जारी किया था। उनके इस कदम पर कीव यह चेतावनी देने को विवश हुआ था कि कुछ हथियारों की आपूर्ति रोके जाने से उसकी रूस के हमलों को रोकने की क्षमता सीमित हो जाएगी। ऐसे में अमेरिका में भी ट्रंप के फैसले की न केवल डेमोक्रेटिक बल्कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने भी आलोचना की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब ऐसे में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, हम कुछ और हथियार भेजने जा रहे हैं। हमें यह करना होगा। उन्हें खुद को बचाने में सक्षम होना चाहिए। वे बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हमें मुख्य रूप से रक्षात्मक हथियार भेजने होंगे।

pc- DD NEWS

Loving Newspoint? Download the app now