125cc स्कूटर सेगमेंट में Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 शुरू से ही काफी पॉपुलर रहे हैं। फैमिली राइडर्स के बीच ये दोनों ही काफी पॉपुलर रहे हैं। Suzuki ने हाल ही में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Access 125 को 4.2-इंच TFT डिस्प्ले के साथ अपडेट किया है, जो सीधे तौर पर Activa 125 के टॉप वेरिएंट को टक्कर देता है। जिसके मद्देनजर हम यहां इन दोनों स्कूटर्स (Suzuki Access 125 Vs Honda Activa 125) की तुलना कर रहे हैं और आपको बता रहे हैं कि कीमत, माइलेज और फीचर्स के मामले में आपके लिए कौन सा स्कूटर बेहतर रहेगा?
1. इंजन और परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन | Suzuki Access 125 | Honda Activa 125 |
इंजन | 124 cc | 123.92 cc |
पावर | 8.4 PS | 8.4 PS |
टॉर्क | 10.2 Nm | 10.4 Nm |
रियरबॉक्स | CVT | CVT |
इन दोनों ही स्कूटर्स में 125cc का इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो सिटी और हाईवे राइड के लिए बेहतर है। दोनों ही स्कूटर्स में पावर आउटपुट लगभग एक जैसा है, लेकिन Activa 125 थोड़ा ज्यादा टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन की स्मूथनेस और विश्वसनीयता के मामले में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। कंपनी का दावा है कि एक्सेस 125 की माइलेज 45-64 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि एक्टिवा 125 की माइलेज 45-50 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच है।
2. सस्पेंशन और ब्रेकिंग (अंडरपिनिंग्स) स्पेसिफिकेशन | Suzuki Access 125 | Honda Activa 125 |
फ्रेम | स्टील ट्यूब | स्टील ट्यूब |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलेस्कोपिक | टेलेस्कोपिक |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक | मोनोशॉक (प्रीलेड एडजेस्टेबल) |
फ्रंट ब्रेक | डिस्क | डिस्क |
रियर ब्रेक | ड्रम | ड्रम |
फ्रंट टायर | 90/90-12 | 90/90-12 |
रियर टायर | 90/100-10 | 90/100-10 |
इन दोनों (सुजुकी एक्सेस 125 बनाम होंडा एक्टिवा 125) में एक ही स्टील ट्यूब फ्रेम और सस्पेंशन सेटअप है। दोनों में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक है, लेकिन एक्टिवा 125 का रियर मोनोशॉक प्रीलोड एडजस्टेबल है। दोनों में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन है। कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध है। इन दोनों में 12 इंच का फ्रंट व्हील है।
3. आयाम स्पेसिफिकेशन | Suzuki Access 125 | Honda Activa 125 |
व्हील बेस | 1260 mm | 1260 mm |
ग्राउंट क्लीयरेंस | 160 mm | 162 mm |
फ्यूल टैंक | 5.3-लीटर | 5.3-लीटर |
अंडरसीट स्टोरेज | 24.4-लीटर | 18-लीटर |
सीट लेंथ | 856 mm | 712 mm |
कर्ब वेट | 105 kg | 106 kg |
एक्सेस 125 की सीट एक्टिवा 125 से लंबी है, जिसकी वजह से राइडर और पिलियन को बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। दोनों स्कूटर का व्हीलबेस 1260mm है। एक्सेस का वजन 105 किलोग्राम और एक्टिवा का वजन 106 किलोग्राम है। एक्सेस में 24.4 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है और एक्टिवा में 18 लीटर।
4. विशेषताएं स्पेसिफिकेशन | Suzuki Access 125 | Honda Activa 125 |
कंसोल | 4.2-इंच TFT | 4.2-इंच TFT |
हेडलाइट | LED | LED |
टेललाइट | LED | हाइलोजन |
CBS | हां | हां |
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी | हां | हां |
टर्न बाई टर्न नेविगेशन | हां | हां |
इंजन स्टार्ट स्टॉप | हां | हां |
USB चार्जर | हां | हां |
इन दोनों (2025 सुजुकी एक्सेस 125 बनाम होंडा एक्टिवा 125) के टॉप वेरिएंट में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है। दोनों में ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है, जो SMS/कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और मौसम अपडेट जैसी जानकारी प्रदान करता है। एक्टिवा 125 में स्मार्ट की फीचर है, जिससे स्कूटर को बिना चाबी के लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। दोनों में ही USB चार्जिंग पोर्ट और इंजन स्टॉप-स्टार्ट जैसी विशेषताएं हैं।
5. कीमत2025 सुजुकी एक्सेस 125 के राइड कनेक्ट TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,01,900 रुपये है, जबकि होंडा एक्टिवा 125 के स्मार्ट वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,674 रुपये है। यह एक्सेस 125 से 2,226 रुपये सस्ता है।
You may also like
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लिया 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' में हिस्सा, अभिनेत्री शरवरी वाघ रहीं मौजूद
'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी : दिलीप घोष
असम: निर्मलप्रभा बरदलै का साहित्य-संस्कृति में योगदान असमिया समाज को प्रेरणा: मुख्यमंत्री
भारत की आर्थिक छलांग क्या आम लोगों की ज़िंदगी में भी बड़ा बदलाव ला पाई है?
राजस्थान में कोरोना के मामले फिर बढ़े, शनिवार को मिले 9 नए मरीज; जयपुर में सबसे अधिक