Next Story
Newszop

रोहित शर्मा ने गुजराती गेंदबाजों को ऐसा कूटा, शतक से चूकने पर भी सम्मान में खडे हो गए नीता और आकाश अंबानी

Send Push

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 के हाई-वोल्टेज एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। रोहित गुजरात के खिलाफ शानदार शतक से चूक गए। लेकिन मुंबई की मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने उन्हें खूब शाबाशी दी।

रोहित शर्मा शतक से चूक गए

रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने इस मैच में 50 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। रोहित ने इस मैच में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित इस मैच में धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें राशिद खान ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।

नीता-आकाश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

image

रोहित की इस पारी के बाद मुंबई की मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नीता अंबानी और आकाश अपनी सीट से खड़े होकर रोहित की जोरदार तारीफ की। नीता अंबानी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी।

रोहित ने तोड़े कई रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में कई रिकॉर्ड तोड़े। रोहित के नाम अब आईपीएल में 300 से ज़्यादा छक्के हो गए हैं। रोहित ने इस मैच में यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके अलावा रोहित आईपीएल में 7000 से ज़्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now