हिमाचल प्रदेश एक बेहद खूबसूरत जगह है और यहां घूमने लायक कई जगहें हैं। ऐसा ही एक गांव है चलाल. जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यह देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी पसंदीदा जगह है। इस गांव को 'हिमाचल प्रदेश का इजराइल' भी कहा जाता है। कसौल से सिर्फ 30 मिनट का सफर तय करके आप इस अद्भुत जगह पर पहुंच सकते हैं। पार्वती घाटी यहां आकर्षण का केंद्र है। इस घाटी को देखना एक अनोखा अनुभव है। चलाल गांव ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए सबसे अच्छी जगह है। चलाल गांव कसौल से तीन किलोमीटर दूर है. यानी आप ट्रैकिंग करते हुए भी इस गांव तक पहुंच सकते हैं।
चलाल नदी ट्रैकिंग के साथ-साथ कैंपिंग के लिए भी बेहतरीन जगह है। कैपिंग करते समय आप प्रकृति का करीब से आनंद ले सकते हैं। रात के समय खुले आसमान के नीचे तारों को निहारना बहुत आरामदायक होता है। चलाल गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। घने जंगल में सैर और शांत वातावरण के साथ दो-तीन दिन की छुट्टियाँ कैसे बीतेंगी, आपको पता ही नहीं चलेगा। चलते समय पार्वती नदी की आवाज आपको सुकून का एहसास देगी। वैसे तो चलाल गांव घूमने के लिए गर्मी सबसे अच्छा महीना है, लेकिन आप इसकी योजना मानसून के बाद भी बना सकते हैं।
You may also like
यहाँ पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को देना होना है अपनी वर्जीनिटी का सबूत 〥
Salary Hike Calculation : केंद्रीय कर्मचारियों की हुई बल्ले- बल्ले, सैलरी और पेंशन में दुगने से ज्यादा की हुई बढ़ोतरी।। 〥
Sara Shiksha Abhiyan Bharti 04 Form Online: सर्व शिक्षा अभियान में भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें, जल्द करें अप्लाई 〥
कानपुर में नए Daddy Scam का खुलासा: एक रुपये के चक्कर में खाली हुआ बैंक खाता
बच्चों को गुदगुदी करने के नुकसान: जानें क्या हो सकता है खतरा