बरेली के फरीदपुर में पति से झगड़े के बाद नाराज महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई। वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन आई तो वह बच्चे को लेकर उसके आगे कूद गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की बहन ने पति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम तक पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तारखास गांव निवासी भूपेंद्र की शादी जून 2022 में फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव निवासी ओम प्रकाश की बेटी अंगूरी से हुई थी। भूपेंद्र अपनी पत्नी अंगूरी (20) और डेढ़ साल के बेटे अजय के साथ घर पर रहता था। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति से नाराज होकर पत्नी अपने बेटे को गोद में लेकर घर से निकल गई। सुबह आठ बजे वह द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। उसने अपने बच्चे को गोद में लेकर शाहजहांपुर की ओर से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की बहन रेखा ने अपने पति पर ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने अभी तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
You may also like
देवस्थान विभाग की ऐतिहासिक पहल! 6 जून को 776 बुजुर्ग तीर्थयात्री करेंगे एसी ट्रेन से रामेश्वरम की यात्रा, 6 जिलों से होगी रवाना
रोज राजमा खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
IPL 2025 के सितारों को मिली इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में जगह
राजस्थान में महिला बैंक मैनेजर का बड़ा फर्जीवाड़ा! 100 से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते से उड़ाए करोड़ों रूपए, 2 साल से लगा रही थी चूना
दुल्हन के मां-बाप और रिश्तेदार सब निकले फर्जी, शादी में दूल्हे के साथ हो गया बडा धोखा, पुलिस भी हैरान