26 जून को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह गोचर आज आर्द्रा से पुनर्वसु नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति भी बनेगी, जिससे गजकेसरी योग बनेगा, वहीं आज बुध के सूर्य से दूसरे भाव में होने से वेशी योग भी बनेगा, ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको कोई सुखद सूचना मिल सकती है। आज आपको पद और सम्मान मिलने की भी संभावना है। आज भाइयों के साथ आपके संबंध बेहतर और मधुर बनेंगे। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको आज तत्परता दिखाने की जरूरत है। आलस्य को हावी न होने दें। आज आपको विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि, प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी
वृष राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। खर्चे रहेंगे लेकिन आज आपको सुख के साधन भी मिलेंगे। किसी काम में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। ससुराल पक्ष से भी मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि, कला और कौशल में वृद्धि होगी
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। आप कुछ अनोखे प्रयास करेंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे। अगर आज आपको किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आप किसी नए काम में आगे बढ़ सकते हैं। रचनात्मक विषयों पर काम करने का मौका मिलेगा। आज आपकी कला और कौशल में वृद्धि होगी। आप आसानी से सभी का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन प्रगतिकारक रहेगा। वित्तीय प्रबंधन से आपको लाभ होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों वाला रहेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको दिखावे से बचना चाहिए। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया था, तो उसे चुकाने में आप सफल होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी से भी बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी, नहीं तो वे आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
सिंह राशि वालों को मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा
गुरु और चंद्रमा की युति के कारण आज गुरुवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मित्रों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी लाएंगे और आज आपको कुछ नया काम करने का मौका भी मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी रिश्तेदार की मदद के लिए आपको आगे आना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपको तकनीकी ज्ञान का अनुभव प्राप्त होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध और घी से अभिषेक करें।
कन्या, नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप कुछ दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी में आज आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई छुपी हुई योग्यता आज सामने आएगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज पीले चंदन या केसर का तिलक लगाना चाहिए और गाय को गुड़ खिलाना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के लिहाज से अच्छा है तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन भाग्य के लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपको अपनी बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी और आप सभी कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में अपना प्रभाव बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपकी आस्था बढ़ेगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गाय माता को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन प्रेम और सद्भाव से भरपूर रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में लोग आपकी बात सुनेंगे और मानेंगे भी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग मिल सकेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। आज आपके परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है या शुभ कार्य का संयोग बन सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
धनु राशि, आज मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा और आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। आप टीम वर्क के साथ काम करेंगे और समय पर उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। आज आपको अपने पिता और चाचा से लाभ मिलने की भी संभावना है। व्यवसायी जातकों को वाणी और व्यवहार कुशलता से लाभ होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आज कार्ययोजना पर किसी से चर्चा न करें, अन्यथा आज आपकी योजना बाधित हो सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि प्रेमी के साथ कुछ तनाव चल रहा है, तो रिश्ते में सुधार आएगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक लगाएं।
मकर राशि, सकारात्मक समाचार मिल सकता है
मकर राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सकारात्मक समाचार मिल सकता है। आज आपको किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज आपको अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे, अन्यथा आपके बीच मतभेद और बहस हो सकती है। सितारे आज आपको बता रहे हैं कि आज आपको कुछ अनचाहे खर्चे करने पड़ेंगे। किसी की मदद के लिए आपको आगे आना होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि, अनुभव और ज्ञान प्राप्त करें
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप तकनीकी अनुभव और ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आपके अंदर छिपी प्रतिभा सामने आएगी और लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित होंगे। आज आपको मित्रों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। जो लोग अपना घर बदलने जा रहे हैं या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि वालों को आज सुख-सुविधा के साधन मिलेंगे
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको भावुकता में बहकर कोई भी काम करने से बचना होगा। आज आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आज आपको सुख-सुविधा के साधन मिलेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले घर के लोगों से सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई दबी हुई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे। धार्मिक विषयों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना चाहिए।
You may also like
राजस्थान के इस जिले में चिकित्सा व्यवस्था की टूटी कमर! ऑपरेशन थिएटर के एसी बंद, रातभर बिजली गुल नहीं हो सका सीटी स्कैन
Government Scheme: लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार दे रही 50,000 रुपये; जानें मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में?
पर्दे पर 'मां' का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : काजोल
'लूडो' की शूटिंग के दौरान घबरा गई थीं फातिमा सना शेख, बोलीं- 'छोटी-सी लाइन भी नहीं बोल पाई'
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट करियर में तीसरी बार 'फाइव विकेट हॉल', कुछ ऐसा महसूस कर रहे जायडेन सील्स