भारत ने अपने दुश्मन देश पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी कैंप को तबाह कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस भी तबाह कर दिए हैं। भारतीय सेना के पराक्रम का जश्न मनाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बड़ी संख्या में जुटे लोग
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए अमेठी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम, शौर्य और भारत के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई।
इन लोगों ने लिया हिस्सा
यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से शुरू होकर राजर्षि तिराहा, भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला), उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग भी शामिल हुए।
शहर की गलियों में गूंजे देशभक्ति के नारे
इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराया और जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। नारों की गूंज से शहर की सड़कें देशभक्ति से भर गईं। यह तिरंगा यात्रा न केवल जीत का जश्न बनी बल्कि देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी बनी।
आम जनता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाया
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिले के कई उद्योगपति, पूर्व सैन्य अधिकारी, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही हजारों लोगों ने शामिल होकर इस ऐतिहासिक वीरतापूर्ण तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।
You may also like
Covid19 Patients In India: देश में और बढ़े कोरोना के मरीज, जानिए किस राज्य में कितने लोगों को कोविड-19 वायरस ने जकड़ा और कितनों ने गंवाई जान?
निर्मलप्रभा बरदलै का साहित्य-संस्कृति में योगदान असमिया समाज को प्रेरणा: मुख्यमंत्री
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लिया 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' में हिस्सा, अभिनेत्री शरवरी वाघ रहीं मौजूद
'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी : दिलीप घोष
भारत की आर्थिक छलांग क्या आम लोगों की ज़िंदगी में भी बड़ा बदलाव ला पाई है?