Next Story
Newszop

स्टैंड में बैठे-बैठे खत्म हो जाएगा टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर, आंखों के सामने हो गए 15 डेब्यू

Send Push

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करके प्रशंसकों का दिल जीता है तो कुछ क्रिकेटर कमाल का खेल दिखाने में नाकाम रहे हैं। इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसे भारतीय टेस्ट टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन वह पिछले 3 सालों से मौके का इंतज़ार कर रहा था। इस खिलाड़ी का नाम है अभिमन्यु ईश्वरन।

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिल रहा मौका

अभिमन्यु ईश्वरन को 2022 में भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस सीरीज़ में कई खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए। इसके बाद और भी ऐसी टेस्ट सीरीज़ हुईं जिनमें उनका नाम टीम में शामिल तो हुआ, लेकिन अभिमन्यु को मौका नहीं मिला।

बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन के भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद कुल 15 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है। इन खिलाड़ियों के नाम हैं केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरैल, आकाश दीप, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन और अंशुल कंबोज। अंशुल कंबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस सीरीज़ में करुण नायर जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे प्रशंसकों को उम्मीद थी कि उनकी जगह अभिमन्यु को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया है। अब ऐसा लग रहा है कि अभिमन्यु ईश्वरन का करियर इस तरह बर्बाद हो सकता है।

घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु के आंकड़े

अभिमन्यु ईश्वरन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 103 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.70 की औसत से 7841 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। इतना ही नहीं, इस बेहतरीन खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम दो विकेट भी हैं। लिस्ट ए की बात करें तो उन्होंने 89 मैचों में 47.03 की औसत से 3857 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन है। उन्होंने 9 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now