-बुधवार की रात को डूबे युवक की गुरुवार सुबह तक तलाश जारी
गुरुग्राम, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । यहां धनकोट गांव की नहर में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर बुधवार की देर रात तक जुटे रहे। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद किया गया, लेकिन गुरुवार की सुबह सर्च अभियान फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जब युवक नहर में नहाने गया, तब उसके साथ उसका भांजा भी था।
जानकारी के अनुसार धनकोट नहर में बुधवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेंद्रा पार्क का रहने वाला है। उसका नाम खडग़ सिंह है। नहर पर नहाने के दौरान उसका भांजा उसके साथ था, दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात हो गई और सर्च अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला खडग़ सिंह गुरुग्राम में कई साल से सामान की डिलीवरी का काम करता था।
(Udaipur Kiran)
You may also like
आज का धनु राशिफल, 10 अगस्त 2025 : आज मिलाजुला रहेगा दिन, विवादों से दूर रहें
आज का वृश्चिक राशिफल, 10 अगस्त 2025 : आज कमाई सामान्य रहेगी, किसी के बहकावे में न आएं
आज का तुला राशिफल, 10 अगस्त 2025 : कार्यक्षेत्र में आ सकती हैं अड़चनें, संयम से लें काम
यूपी का मौसम 10 अगस्त 2025: लखनऊ, आगरा और प्रयागराज में लुढ़का पारा, 12 और 13 को भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मुस्लिम पिता-पुत्र ने अपनाया हिंदू धर्म