रांची, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के 49 प्रतिशत अधिक है।
राज्य के 12 जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गईं है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, रांची, खूंटी, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग,जामताड़ा, धनबाद और सरायकेल-खरसावां शामिल है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में 96 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही इस दौरान रांची में 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 31.4, बोकारो में 31.और चाईबासा में 5 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Sbi Life के चार्ट पर ब्रेकआउट की तैयारी, एक माह का कंसोलिडेशन दे सकता है बड़ा प्रॉफिट, देखें ट्रेडिंग सेटअप
शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद: गुजरात सबसे आगे, मध्यप्रदेश ने दिखाई तेजी
माता सीता की जन्मभूमि में 'पुनौरा धाम मंदिर' का शिलान्यास सौभाग्य की बात : अमित शाह
India and China : क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे
नॉन-एंटीबायोटिक दवाएं भी बिगाड़ सकती हैं आंतों की सेहत: रिसर्च