भागलपुर, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिलने पर जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, अंचल पदाधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। नारेबाजी करते हुए पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में घोटाला की जांच कराने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।
इस मौके पर अजीत कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा राशि नहीं दिया गया है। जबकि अंचल पदाधिकारी रवि कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्वे रिपोर्ट कराया है। जिसकी सूची में बाढ़ प्रभावित लोगों का नाम दर्ज होने पर कुछ ही लोगों को मुआवजा राशि मिली है। बाकी बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।जो बाढ़ मुआवजा राशि में घोटाला की पोल खुल रही है।
.
इसके लिए बिहार सरकार, स्थानीय विधायक, सहित उच्च अधिकारियों से मांग किया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के मुआवजा राशि में हुए घोटाला की जांच करें और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि दिया जाए। इस दौरान काफी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
ENO से 3 गुना अधिक ताकतवर उपाय! बस इतना सा करें और एसिडिटी हो जाएगी गायब`
गाड़ी का नंबर डालकर कर सकते हैं फास्टैग रीचार्ज जान लें पूरा प्रोसेस`
ये है दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर क्रिकेटर 5 साल में टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंध`
बांग्लादेशी महिला की कहानी: भारत में अवैध प्रवेश और फर्जी पहचान पत्र का खुलासा
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 अगस्त 2025 : आज पंचमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय