नई दिल्ली, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह टूर्नामेंट का नया वेन्यू बनाया गया है। यह स्टेडियम तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल की मेज़बानी करेगा।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि नवी मुंबई हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट का एक सच्चा घर बनकर उभरा है। अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के दौरान इसे जो समर्थन मिला है, वह उल्लेखनीय है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और प्रशंसकों को प्रेरणा मिलती है। मुझे यकीन है कि यही ऊर्जा आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बड़े मैचों को परिभाषित करेगी, जो 12 साल बाद भारत लौट रहा है। हम महिला क्रिकेट के सफ़र में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। इस विश्व कप को उन निर्णायक मील के पत्थरों में से एक के रूप में याद किया जा सकता है, जिसने न केवल भारत में, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में इस खेल के भविष्य को आकार दिया है। हालांकि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और एक स्थान बदलना पड़ा, लेकिन अब हमें पांच विश्वस्तरीय स्थानों की एक श्रृंखला पर गर्व है जो महिलाओं के खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मंच तैयार है और मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट कल्पनाओं को जगाएगा और प्रशंसकों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।
सेमीफाइनल और फाइन
पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में होगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में खेला जाएगा।
भारत के प्रमुख मुकाबले
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
वार्म-अप मैच
वार्म-अप मुकाबले 25 से 28 सितंबर तक बेंगलुरु और कोलंबो में होंगे। इनमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगी।
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
You may also like
प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2025 में मप्र के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
मप्रः विधायक रामेश्वर शर्मा ने की नेता प्रतिपक्ष सिंगार के अमर्यादित बयान की कड़ी आलोचना
नेशनल स्पेस मीट 2.0 में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के माध्यम से विकसित भारत 2047 का रोडमैप होगा तैयार
इंदौर संभाग में ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य करने में होने लगी सुलभता
मुबंई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रक्रिया होगी तेज