फरीदाबाद, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है। यमुना में बहने वाले पानी में 20 हजार क्युसेक पानी की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को यमुना में बहने वाला पानी 91 हजार क्युसेक तक पहुंच गया था, जो अब घटकर 79 हजार क्युसेक पर आ गया है। सिंचाई विभाग का कहना है कि आज बुधवार दिन में पानी का स्तर कम हो सकता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविन्द शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली ओखला बैराज से 91 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते अभी भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। लेकिन अब यमुना में बहने वाले पानी में 20 हजार के करीब क्यूसेक पानी की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग को उम्मीद है कि दिन में पानी का जल स्तर और भी कम हो सकता है। उल्लेखनीय है कि यमुना का जलस्तर बढऩे के चलते मोहना – मंझावली के इलाके में फसलों में पानी भर गया है, जिसके कारण सैकड़ों एकड़ भूमि में फसल को भारी नुकसान हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान यमुना के साथ निचले इलाके में लगाई गई फसलों को हुआ है। धान की फसल पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है, किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गांव मोहना के रहने वाले राकेश अत्री ने बताया कि यमुना के साथ उन्होंने पांच एकड़ में धान की फसल लगाई थी। जो पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। वहीं डीसी विक्रम सिंह यादव का कहना है कि यमुना के पानी को लेकर अधिकारी लगातार नजर रख रहे है। यमुना के साथ लगते 18 गांव थाना छांयसा व तिंगाव के बाढ ग्रस्त क्षेत्र के अलीपुर, कबुलपुर, इस्माइलपुर, ददसिया, किड़ावली, दलेलपुर, लालपुर, भसकौला, महावतपुर, मौजाबाद, कबूलपुर, मंझावली, घरोड़ा और मोहना सहित दूसरे गांव में मुनादी कराई जा रही है। अभी तक 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है।
(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर
You may also like
आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल को एशिया कप टीम से बाहर किए जाने पर उठाए सवाल
Cricket Olympics सऊदी क्रिकेट महासंघ और US लीग की नई डील से भारतीय क्रिकेट को होगा झटका?
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
प्रिन्सेप घाट रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
टोटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल