शिमला, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में जहां हमें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों के साथ आगे बढ़ना होगा, वहीँ यह भी अति आवश्यक है कि हम अपनी मूल संस्कृति से भी जुड़े रहे जिससे कि हमारी महान संस्कृति जीवंत रह सके।
शिक्षा मंत्री रविवार काे कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघी में मौजूद थे जहां पर उन्होंने अड़ियाला में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर माता का आर्शीवाद लिया।
रोहित ठाकुर ने स्थानीय लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देवी से क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति हेतु प्रार्थना भी की। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर उन्हें देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह अपने को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर आए श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के लोगो से भेंट की। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण हिमाचल पूरे विश्व में देव भूमि के नाम से जाना जाता है और यह सत्य भी है क्योंकि यहाँ की प्रत्येक पहाड़ी, प्रत्येक गाँव और हर घर में देवी-देवताओं का निवास है और यह देवी-देवता आम जन मानस से जुड़े हुए है। इन्ही विशेषताओं के कारण हमारी समृद्ध संस्कृति पूरी दुनिया में एक अलग स्थान रखती है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सेब सीज़न भी शुरू हो चुका है जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने मानसून के दौरान सड़कों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिये हैं ताकि बाग़वानो को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी फसल समय पर बाजार में पहुंच सके।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
You may also like
TCS में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी से निवेशक क्यों परेशान? क्या है निवेशकों के लिए इसका मतलब, जेफ़रीज़ ने क्यों दी चेतावनी?
मां नींद सेˈ उठ नहीं रही। नकली पापा ने सारी रात… लिव इन में मां का हाल देख सहमे बच्चे
दीपिका पादुकोण को 'द शिफ्ट' द्वारा सम्मानित किया गया
Market Closing Bell: सेंसेक्स में 572 अंकों की गिरावट, तो निफ्टी 50 ने 24,700 के लेवल के नीचे दी क्लोज़िंग
रोज़ के खानेˈ में छुपा है ज़हर. खोखला बना देता है एल्युमिनियम बर्तनों में पका खाना. जानिए किस धातु के बर्तन में पकाना है सबसे सेहतमंद