Next Story
Newszop

सात लाख पौधों से गुलाबी नगर को हरा-भरा करेगें जेडीए-निगम

Send Push

image

image

जयपुर, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । जयपुर। गुलाबी नगर को हरा भरा बनाने के लिए जेडीए तीन लाख पौधे लगाएगा। इसके लिए जेडीए करीब पांच करोड़ रुपए खर्च करेगा। जेडीए शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर ग्रीन कोरिडोर भी तैयार करेगा। पौधा वितरण के साथ लगाने को लेकर जेडीए ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। जेडीए आमजन को 30 हजार पौधे वितरित करेगा। एक आदमी अपना परिचय पत्र देकर पांच पौधे प्राप्त कर सकेगा। जेडीए रियायती दर पर आमजन को पौधे उपलब्ध करवाएगा। एक पौधे के लिए आमजन को 50 रुपए चुकाने होंगे। पौधे की साइज पांच से सात फीट ऊंची होगी। इसमें छायादार और फलदार पौधे शामिल होंगे।

पौधे वितरण के लिए जेडीए ने 13 सेंटर बनाए है। जिसमें जवाहर सर्किल, सेंट्रल पार्क, वैशाली सर्किल, विद्याधर नगर पार्क सहित अन्य जगह शामिल है। इसके अलावा जेडीए स्वयं सेवी संस्थाओं, निजी संस्थाओं को 70 हजार पौधे उपलब्ध करवाने का टारगेट रखा है। इसके लिए इन संस्थाओं को पौधे लगवाने के लिए आवेदन करना होगा। जेडीए इन पौधों को लगवाएगा, लेकिन इनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं संस्थाओं की होगी।

जेडीए ने शहर में 13 पौधा वितरण केंद्र बनाए है। जेडीए 16 जुलाई से पौधा वितरण शुरू करेगा। पौधा वितरण केंद्र पर जेडीए एक सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। यह सेल्फी प्वाइंट एक पौधा मां के नाम से की थीम पर बनाया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम जेडीए ने शुरू कर दिया है। पौधा वितरण को लेकर बनाए गए सेंटर्स पर जेडीए ने पौधें पहुंचाना शुरू कर दिया है। पौधा वितरण केंद्र के लिए अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए है।

जेडीए मानसून सीजन के दौरान शहरभर में दो लाख पौधे लगाएगा। इसके लिए जेडीए ने आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जेडीए कानोता बांध पर 15 हजार, गजाधरपुरा एसटीपी पर 40 हजार, द्रव्यवती नदी के किनारे 25 हजार, दीनदयाल नगर में 4000, स्वप्र लोक योजना में 6000, मूर्ति विहार कॉलोनी में 3500, अटल विहार में 2200, नारायण विहार रोड पर 2100, वंदे मातरम रोड पर 1500 और अन्य कॉलोनियों व सड़कों पर पौधे लगाए जाएंगे। ्र

द्रव्यवती नदी के किनारे दोनों ओर मियामाकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए तैयार करवाएं 10 हजार ट्री गार्ड पौधा वितरण के साथ जेडीए ने उनकी सुरक्षा के लिए 10 हजार ट्री गार्ड भी तैयार करवाए है। यह ट्री गार्ड जेडीए द्वारा तय सेंटर से आमजन 500 रुपए ले सकेंगे। व्यक्ति को आईटी कार्ड दिखाने पर दो ट्री गार्ड उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

हरियालो राजस्थान के तहत हेरिटेज निगम मानसूनी सीजन में दो लाख पौधों का वितरण करेगा। हेरिटेज निगम यह पौधे वन विभाग की नर्सरी से ही खरीदेगा। निगम ने सोमवार से पौधा वितरण शुरू कर दिया है। प्रत्येेक पार्षद को 100 पौधे उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पार्षद इन पौधों को सरकार द्वारा तय 12 हेरिटेज साइट्स पर लगाएंगे। प्रत्येक पौधा आमजन को 5-6 रुपए में उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पौधों की खरीद पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पौधा वितरण के लिए सभी जोन कार्यालयों को सेंटर बनाया गया है। ग्रेटर निगम ने पौधा वितरण का काम शुरू कर दिया। निगम पौधा वितरण के लिए सवा दो लाख से अधिक पौधे खरीदेगा। प्रत्येक पार्षद को उसके एरिए में लगाने के लिए 500 पौधे उपलब्ध करवाएंगे। इसमें 400 पौधे वन विभाग की नर्सरी से लिए गए पौधे और 100 पौधें प्राइवेट नर्सरी से लिए गए बड़े पौधे पार्षद को उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ग्रेटर निगम दो लाखा पौधे वन विभाग की नर्सरी से खरीदेगा तो वहीं 37 हजार पौधे प्राइवेट नर्सरी से खरीदेगा। इन पर करीब 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्रेटर निगम ने पौधा वितरण का काम 10 जुलाई से शुरू कर दिया है। आमजन ग्रेटर निगम के सभी सात जोन कार्यालयों से पौधा प्राप्त कर सकेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Loving Newspoint? Download the app now